फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, nigusari, LNT operator, died,

Rampur Bushahar News: एनएच में एनएच बहाल करना बना चुनौती, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग

Mon, 04 Mar 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
एनएच बहाली में जुटी एलएनटी पर चट्टान गिरने से हुई ऑपरेटर की मौत, पुलिस ने मशक्कत के बाद मशीन से बाहर निकाला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी और बारिश के बाद भूस्खलन का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। निगुलसरी के सेक्टर-26 में एनएच पांच के बहाली कार्य में जुटे एलएनटी ऑपरेटर की सोमवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भावानगर पहुंचाया है। निगुलरी में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच को बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वहीं लोग जान जोखिम में डालकर यहां से पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं।

पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह निगुलसरी के सेक्टर-26 के पास बाधित नेशनल हाईवे पांच को बहाल करने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहाड़ी से अचानक चट्टानें दरकी और चट्टान का एक बड़ा हिस्सा मार्ग बहाली में जुटी एलएनटी की छत पर जा गिरा। इस हादसे में एलएनटी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन (27) पुत्र कृष्णु, गांव कूंड, डाकघर कुश्वा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। हादसे में ऑपरेटर के सिर, मुंह और पैर बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस थाना भावानगर को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर की अगुवाई में एएसआई रामसेन और मुख्य आरक्षी विशाल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ऑपरेटर का शव मशीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया। हादसे के बाद एसडीएम भावानगर विमला वर्मा, एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे और डीएसपी नवीन जाल्टा भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने बताया कि चट्टान की चपेट में आने से एलएनटी ऑपरेटर की मौत हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीएम विमला वर्मा ने बताया कि हादसे के मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed