{"_id":"6554af365d59c140d201009f","slug":"rampur-news-kinnaur-news-nichar-tribal-pride-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-8181-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पारंपरिक वेशभूषा से दर्शाई किन्नौर की सभ्यता और संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पारंपरिक वेशभूषा से दर्शाई किन्नौर की सभ्यता और संस्कृति
विज्ञापन
निचार पंचायत में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार उपमंडल की निचार पंचायत में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा से किन्नौर की संभ्यता और संस्कृति को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान वैन के माध्यम से केंद्र की योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। करीब आधा दर्जन से अधिक महिला मंडलों की सदस्यों ने पांरपरिक वेषभूषा में सजधज कर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। महिला मंडल ग्रांगे, महिला मंडल पूजे, महिला मंडल ग्राधे, महिला मंडल निगानी, महिला मंडल चुस्तो, महिला मंडल विश्वकर्मा निचार और काशपो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किन्नौर की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाया, जिसे केंद्र के ऑब्जर्वर डॉक्यूमेंट्री कर केंद सरकार तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निचार के स्कूल के बच्चे वंशिका ने स्वच्छता, मुस्कान ने प्राकृतिक खेती और समीक्षा ने स्वच्छता एवं प्राकृतिक खेती पर नाटक और भाषण दिया। इसके अलावा वैन के माध्यम से कल्पा, कोठी, निचार, सुंगरा, यांग्पा-2, काफनू, सांगला, थेमगारंग, कामरू, चांसू, पोवारी, शुदारंग, दुनी और पांगी के ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल नेगी ने की। कार्यक्रम में ट्राइब्स ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स की सावित्री नेगी ने यहां पर महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को प्राकृतिक उत्पादों को सीधा बाजार तक पहुंचाने को लेकर जागरूक किया, जिससे बिचौलियों से बचकर वह आर्थिकी सुदृढ़ कर सकें। इस मौके पर उपप्रधान जगदेव सिंह नेगी, वार्ड सदस्य विजेता नेगी, अश्वनी नेगी, सुनीता नेगी, रमीला नेगी, शबनम नेगी, अविनाश नेगी और भारत भूषण नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।