फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, minister, distribute, cheque,

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 11 प्रभावितों को बांटे तीन-तीन लाख के चेक

Sat, 25 Nov 2023 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
विशेष राहत राशि वितरण समारोह में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रभावितों को दी आर्थिक मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल सरकार ने प्रदेश में आई त्रासदी से प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास के संकल्प के अंतर्गत शनिवार को विशेष राहत राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के 11 प्रभावितों को रिकांगपिओ में भवन में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसमें सांगला गांव के ज्ञान प्रकाश, अर्जुन सिंह, प्रेम राज, सुभाष चंद्र, ब्रुआ गांव की राम कुमारी, जीवन लाल, भूपेंद्र सिंह, होमते गांव के हमीर सिंह, काफनू गांव के पुष्पेंद्र कुमार, अक्षय कुमार और काचे गांव के नर बहादुर को चेक वितरित किए गए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी भोगौलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से हमेशा से ही संवेदनशील राज्य रहा है। इस वर्ष मॉनसून के दौरान आई भारी बारिश, भूस्खइस मौके पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed