फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, hango, village, cut off, due. to snowfall,

बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें : हांगो गांव में पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

Sat, 09 Mar 2024 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
नौ दिनों से गांव का संपर्क देश-दुनिया से कटा, संचार, बिजली और सड़क सुविधा से वंचित लोग
विज्ञापन

मोबाइल सिग्नल ठप होने से अपनों से बात करने के लिए तरस रहे ग्रामवासी
बीरबल नेगी
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के अंतर्गत हांंगो पंचायत में भारी बर्फबारी के नौ दिनों के बाद भी संचार, बिजली और संपर्क मार्ग ठप हैं। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग बहाल नहीं होने के कारण गांव में एक व्यक्ति के बीमारी होने पर उन्हें पीठ पर उठाकर आधे रास्ते तक स्थानीय युवाओं और अन्य लोगों के सहयोग से पहुंचाया गया। इसके बाद वाहन से मरीज को अस्पताल ले जाया गया। मार्ग अवरुद्ध होने से गांव के लोग अभी भी कई किलोमीटर का पैदल सफर करने पर मजबूर है। गांव में संचार सुविधा के लिए निजी कंपनी का टावर लगाया गया है लेकिन यहां तकनीशियन नहीं होने से सिग्नल ठप है। पंचायत प्रधान हांगो सूरज मनी ने बताया कि गांव में बिजली ठप है, वहीं सिग्नल न होने से गांव के लोग अपने परिवार के सदस्यों और देश और प्रदेश रह रहे परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की किजल्द संपर्क मार्ग और बिजली को दुरुस्त किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि गांव में एकमात्र टावर लगा है लेकिन उचित देखरेख न होने से सिग्नल ठप है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि गांव में संचार व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed