फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, forest, fire, department, constitute committee,

Rampur Bushahar News: जंगलों में आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, करनी होगी नुकसान की भरपाई

Tue, 28 May 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ में वन विभाग ने निगरानी के लिए विशेष टीम का किया गठन, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। वन विभाग ने किन्नौर जिले के लोगों से जंगलों में भड़क रही आग को लेकर सजग रहने का आह्वान किया है। उन्होंने चेताया कि अगर कोई जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, इतना ही नहीं उससे नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार कहा कि जंगलों और निजी भूमि में लापरवाही से आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जंगलों या निजी भूमि में आग लगाता है, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। किन्नौर के उपमंडल अधिकारी के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लापरवाही से आग लगाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने वन विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखें, जो लापरवाही से खेतों और जंगलों को आग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही से आग लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और नुकसान की भरपाई भी उसी व्यक्ति से की जाएगी। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया कि वे इस संबंध में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। आपातकालीन स्थिति में लोग विभाग के मोबाइल नंबर 85808-19827, दूरभाष नंबर 01786-223151, 01786-223152, 01786-223153, 01786-223154 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जिले के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed