{"_id":"65aa7a5c27847e54350d2315","slug":"rampur-news-kinnaur-news-deities-give-money-give-to-ram-mandir-construction-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-11169-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आयोध्या रामपुर मंदिर के लिए किन्नौर के चार देवी देवता ने दिए 1.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आयोध्या रामपुर मंदिर के लिए किन्नौर के चार देवी देवता ने दिए 1.38 लाख रुपये
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों से की 22 जनवरी के दिन घर में दीये जलाने की अपील
रिकांगपिओ
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के देवी-देवताओं ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का मंदिरों में भव्य स्वागत करने के बाद राममंदिर के लिए राशि भेंट करके मिसाल कायम की है। जिले के चार देवी-देवताओं ने 1.38 लाख रुपये की राशि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की है। कोठी देवी माता ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खर्चे के लिए अलग से 20,000 रुपये भेंट किए हैं। इसी प्रकार से पांगी गांव के देवता शिशरिंग नाग ने 8070 रुपये, देवता ब्रह्मा विष्णु ने 51,00 रुपये और बरुआ गांव के देवता यूलिंग नाग ने 51,00 रुपये भेंट किए। स्वयं सेवक संघ चालक प्रताप नेगी ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कार्यवाह मुकेश नेगी और सह पुष्प राज नेगी ने इसके लिए सभी देवी-देवताओं और मंदिर कमेटियों का आभार जताया है। उन्होंने किन्नौर के लोगों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को सामूहिक रूप में एकत्रित होकर अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान की पहली आरती में अवश्य शामिल हों। साथ ही अपने घर और मंदिरों में दीपक अवश्य जलाएं।