फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic jams are occurring daily in Nitthar market

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में हर दिन लग रहा जाम, स्कूली बच्चों समेत आम जनता परेशान

Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बस स्टॉपेज बदलने के बाद बढ़ी समस्या, जाम खुलवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को संभालना पड़ा मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर बाजार में हर दिन लगने वाला जाम स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बाजार में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भी बाजार में जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत नित्थर के प्रधान प्रवीण कुमार और ग्राम पंचायत देहरा के उपप्रधान ओमप्रकाश को मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले नित्थर बाजार में बस स्टॉपेज होने के दौरान जाम की समस्या नहीं होती थी, लेकिन अब बस स्टॉपेज दूसरी जगह बनाए जाने के बाद बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सुबह से शाम तक सड़क के किनारे खड़े रहने वाले वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं। इससे आम जनता और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर ने कहा कि जहां बस अड्डा बनाया गया है, वहां केवल एक-दो दुकानें हैं। ऐसे में यात्रियों को सामान खरीदने के लिए बाजार आना पड़ता है। इस कारण कई बार यात्रियों की बसें छूट जाती हैं। वहीं, बाजार से बस स्टॉपेज हटने के कारण स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने मांग की है कि बस स्टॉपेज की व्यवस्था पहले की तरह की जाए, ताकि बाजार में जाम की समस्या दूर हो और कारोबार भी प्रभावित न हो। एसडीएम निरमंड जगदीप कंवर से भी बात की गई है। उन्होंने जल्द नित्थर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान और स्थानीय व्यापारियों को राहत देने के लिए जल्द बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed