{"_id":"659ea1d2c447e6f2b50e7eb6","slug":"rampur-news-kinnaur-news-declamation-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-10797-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में अनिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में अनिता प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के सौजन्य से बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में किया गया। प्रतियोगिता का विषय मेरा भारत विकसित भारत@ 2024 रहा। अनिता ने बेहतरीन भाषण की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि छेरिंग ने दूसरा और निशा तीसरे स्थान पर रही। अनिता ने भाषण में कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं को प्रयास करना चाहिए। अनुशासन, कड़ी मेहनत, मजबूत संकल्प के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को पिरोते हुए भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। संस्कृति, तकनीक और युवा शक्ति के सुगम मेल से ही भारत विकसित हो सकता है। नेहरू युवा केंद्र के अंकित ने बताया की प्रतियोगिता देश के सभी जिलों में कराई जा रही है। प्रथम विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता मेंं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतिभागी को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 50,000 और तीसरा स्थान प्राप्त रहने वाले विजेता को 25,000 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश निर्माण, देश को विकसित बनाने के लिए युवाओं के विचारों का आदान-प्रदान करना और युवाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपने हुनर को पहचानने और समझने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के सौजन्य से बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में किया गया। प्रतियोगिता का विषय मेरा भारत विकसित भारत