फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, dc order, to, camp, Aadhar, updating, nomination

किन्नौर के दूर-दराज गांव तक मिले आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा : उपायुक्त

Mon, 01 Apr 2024 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक और जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर को 5 और 15 वर्ष के विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ ( किन्नौर)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा प्रदान की जाए, जिससे लोगों को इस कार्य के लिए भटकना न पड़े। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते यह बात कही। इस दौरान उन्होंने सभी नामांकन एजेंसी को किट/टैबलेट को सक्रिय रखकर संचालित करने के निर्देश भी दिए, जिससे जिले के दुर्गम गांवों तक पहुंच बन सके और लोगों को उनके निवास के समीप आधार नामांकन की सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक और जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर को निर्देश दिए कि 5 और 15 वर्ष की आयु पूरा कर चुके विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए स्कूल में शिविर लगाना सुनिश्चित करे। उन्होंने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक नामांकन एजेंसी को भी उनके अधिकृत कार्यकर्ता का सर्टिफिकेशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पांच वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के आधार संतृप्ति पर विशेष रूप से जोर दिया तथा जन्मप्रमाण पत्र जारी करते समय या शिशु टीकाकरण के समय पर ही आधार पहचान बनाए जाने के बारे में स्वास्थ्य नामांकन एजेंसी और जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर को विचार करने के लिए कहा। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के आधार पैकेट्स के निपटान के विषय पर पटवारी वर्ग के लिए निर्देश जारी करने के लिए कहा। दस्तावेजों को अद्यतन के संबंध में विजय सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर यूआइडीएआई ने बताया कि मंत्रालय द्वारा दस्तावेज अद्यतन गतिविधि पर जोर दिया जा रहा है। अगर निवासियों ने पिछले 10 वर्षों से आधार अपडेट नहीं किया है तो उन्हें अपने पहचान और पते के प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट करना होगा। उपायुक्त ने अनिवार्य बायोमीट्रिक के बारे में जागरूक करने के लिए और सभी नोडल अधिकारियों को आधार नामांकन केंद्र के समय-समय पर औचक निरीक्षण करने और आधार अपडेट से संबंधित जानकारी का प्रचार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed