फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, bjp, open, election office,

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय

Mon, 08 Apr 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत जनजातीय विधानसभा क्षेत्र किन्नौर में भाजपा किन्नौर ने भाजपा चुनाव कार्यालय खोल दिया है। रिकांगपिओ में सोमवार को पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले जिला एवं मंडल स्तर पर चुनावी प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया है। मंगलवार से पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी पूह खंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव में किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलाने को लेकर ग्राम केंद्र पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रिकांगपिओ में चुनाव को लेकर कार्यालय खोला गया है। चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक की गई। भाजपा ने कंगना रणौत को संसदीय क्षेत्र मंडी लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है, वहीं कंगना रणौत ने प्रचार भी कर दिया है, लेकिन कांग्रेस अभी तक उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पाई है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव हारा, जिला महामंत्री चंदर पॉल, संजय नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, पूर्व अध्यक्ष बल देव नेगी, पूर्व किनफेड चेयरमैन दौलत नेगी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन कल्पा गंगा राम, निचार मंडल अध्यक्ष मदन धनोरू, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञा, पूर्व कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंदर, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री संतोष राज सहित जिला सहित मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed