{"_id":"65fad5916f28ce82d50d6b56","slug":"rampur-news-kinnaur-news-bjp-attack-government-teacher-transfer-from-nesang-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113664-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेसंग स्कूल से राजनीतिक कारणों से दो शिक्षकों का किया तबादला : हिरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेसंग स्कूल से राजनीतिक कारणों से दो शिक्षकों का किया तबादला : हिरपाल
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप, कहा-विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक कारणों से राजकीय उच्च विद्यालय नेसंग से दो शिक्षकों का तबादला कर दिया है। सरकार स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बात भाजपा बूथ कमेटी नेसंग के अध्यक्ष हिरपाल सिंह शोम ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि टीजीटी नरेश कुमार नेगी को नेसंग स्कूल से नाथपा और शारीरिक शिक्षक जोगिंदर सिंह नेगी को नेसंग स्कूल से रूपी स्कूल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। यह दोनों अध्यापक अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण इन अध्यापकों का स्थानांतरण करना तर्क संगत नहीं है। वहीं एसएमसी अध्यक्ष नीलम चारस के मुताबिक विद्यालय में पहले से ही टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के शिक्षकों के पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं। वहीं यहां तैनात शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया जा रहा है। बीते वर्ष ही शिक्षा विभाग और उपायुक्त को ग्रामसभा से बिना रिलीवर के किसी भी कर्मचारियों को कार्यभार मुक्त न करने का प्रस्ताव सौंपा गया था। बावजूद इसके कांग्रेस नेता सरकार में मंत्री का नाजायज फायदा उठाकर ऐसे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि नेसंग गांव की मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकता पर ध्यान दें। शिक्षा विभाग किन्नौर के उपनिदेशक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि टीजीटी नरेश कुमार नेगी ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। जोगिंद्र सिंह नेगी अभी रिलीव नहीं हुए हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो गई है।