फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, bjp, appointment, 10 jila paridhad, member, incharge,

Rampur Bushahar News: लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने की दस जिप वार्ड प्रभारियों की तैनाती

Sun, 04 Feb 2024 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटी भाजपा, तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में किन्नौर भाजपा जुट गई है। मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने जिले में दस जिला परिषद वार्ड प्रभारियों की तैनाती की है, जो वार्डों से संगठन की मजबूती और चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का कार्य करेंगे। किन्नौर भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने ये नियुक्तियां की हैं। इसके तहत पूह जिला परिषद वार्ड से जिप सदस्य शांता कुमार नेगी, जिप वार्ड मूरंग से अनूप कुमार नेगी, रिब्बा से बीरबल कुमार, कल्पा से दीपक पंचारस, ख्वांगी से कृष्ण गोपाल नेगी, सापनी से सुशील मेहता, सांगला से प्रविंदर नेगी, चगांव से शरद नेगी, तरांडा से रघुदास नेगी, सुमरा से जगत सिंह नेगी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। संगठन की और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बनाने के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed