{"_id":"65b8f3db6d9339dbd009ca74","slug":"rampur-news-kinnaur-news-administration-directed-to-take-necessary-action-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-111602-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी को लेकर तैयारियां पूरी करें विभाग : शशांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी को लेकर तैयारियां पूरी करें विभाग : शशांक
विज्ञापन
पेयजल, सड़कें, दवाइयां और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि जिले का बड़ा भाग सर्दियों में बर्फबारी से प्रभावित रहता है। इसमें जानमाल के नुकसान की आशंका भी रहती हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर अपनी-अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्दियों के मौसम में जिले की सभी सड़कों विशेषकर बर्फबारी से प्रभावित रहने वाली सड़कें (ठंगी-कुन्नोचारंग, लिप्पा, आसरंग, कड़छम-छितकुल, वांगतू-काफनू, श्यासो-ग्याबुंग, रल्ली, नमज्ञा, पागल नाला, मलिंग नाला, टिंकू नाला), पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए उचित कदम उठाने के कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित मात्रा में दवाइयाें का स्टॉक उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।