फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, accident, one died, nirmand broo.

Rampur Bushahar News: अरसू के समीप तंगूर कैंची में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Mon, 24 Jul 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना निरमंड के तहत अरसू के समीप तंगूर कैंची में रविवार देर रात एक कार हादसाग्रस्त होकर सड़क से 130 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर एचपी 25ए-3490 अरसू के समीप तंगूर कैंची के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना निरमंड पुलिस को तंगूर वार्ड सदस्य कुशल कुमार ने सोमवार सुबह करीब छह बजे दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त कार से करीब 20 फीट ऊपर शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। मृतक की पहचान दलीप कुमार पुत्र दया राम निवासी गांव दोघरी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दलीप कुमार की हत्या की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस केस दर्ज कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed