फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, accident, brua bus stand, two person died,

Rampur Bushahar News: ब्रुआ बस स्टैंड के समीप खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो की मौत

Tue, 09 Apr 2024 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला( किन्नौर)। सांगला तहसील के अंतर्गत ब्रुआ गांव के टैक्सी स्टैंड के समीप बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम बोलेरो कैंपर में सवार होकर छह लोग कड़छम से ब्रुआ गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच ब्रुआ गांव के समीप टैक्सी स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे बास्पा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में संजीव नेगी पुत्र लक्ष्मण भगत (39) निवासी ब्रुआ और संदीप पुत्र सुंदर लाल (25) साल के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान परमवीर (32) पुत्र बुद्धि राम, विपिन नेगी पुत्र किशोरी लाल, मुकेश पुत्र किशोर और सुबीर शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए छोल्टू अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जल्द परिजनों को सौंपेगी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी भावानगर राजकुमार, थाना प्रभारी सांगला अजय सिंह, चौकी प्रभारी कड़छम रामलाल और क्यूआरटी रिकांगपिओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंंचाया। एसडीएम कल्पा डॉ. शंशाक गुप्ता और तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि और घायलों को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। एसपी किन्नौर सृष्ठि पांडे ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed