{"_id":"64babec130f32224580d0fc7","slug":"rampur-news-kinnaur-dc-visited-kamru-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3021-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उपायुक्त किन्नौर ने कामरू गांव का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उपायुक्त किन्नौर ने कामरू गांव का लिया जायजा
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने शुक्रवार को सांगला तहसील की ग्राम पंचायत कामरू में गत दिवस आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जानकर उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने इस दौरान बाढ़ के कारण आए मलबे से सड़क को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और विभाग को बहाली का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ राहत कार्य की समीक्षा बैठक भी की। उपायुक्त ने बताया कि किन्नौर जिले में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। लोगों को राहत पहुंचाने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अब तक जिले के लोगों को 84 लाख 23 हजार 500 रुपये की राहत राशि आवंटित की जा चुकी है। जिले में 16 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैंं।
वहीं दो ट्रांसफार्मर और 11 पेयजल योजनाएं बंद हैं, जिन्हें बहाल करने के लिए लोक निर्माण, विद्युत और जल शक्ति विभाग दिनरात कार्यरत है। तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिले में खराब मौसम के चलते 25 जुलाई 2023 तक हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें और अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, डीएसपी अधीक्षक नवीन जालटा, स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान इंदु लक्ष्मी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।