{"_id":"6554c55d13ca848e9f02ca74","slug":"rampur-news-kaza-pride-day-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-8170-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काजा में बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया गौरव दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काजा में बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया गौरव दिवस
विज्ञापन
कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा की हुई शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति)। स्पीति प्रशासन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा के प्रांगण में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्य तौर पर मुनस्लिंग स्कूल के बच्चों ने नाटक का मंचन करके खूब तालियां बटोरीं। आंगनबाड़ी के बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एडीसी राहुल जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। बिरसा मुंडा को देशभर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है। बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे। बिरसा मुंडा का जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। अपने कार्य से और अपनी सोच से उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। ऐसे देश के महान सपूत जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन है और स्पीति वासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा को आरंभ किया गया। इस यात्रा में केंद्र की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करना है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि समयबद्ध तरीके से सभी योजनाओं का लाभ लक्षित समूहों तक पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य मौजूद रहे।