{"_id":"65df3058fa9d4ec4a509c891","slug":"rampur-news-kar-sevak-awarded-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112837-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में कारसेवकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में कारसेवकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मातृवंदना संस्थान के कार्यक्रम में विशेषांक एवं दिन दर्शिका का विमोचन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीठाकुर सत्यनारायण मंदिर रामपुर में मातृ वंदना संस्थान शिमला के सौजन्य से मातृ वंदना विशेषांक विमोचन एवं सेवक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हेतराम ठाकुर पूर्व विभाग संघ चालक, अश्वनी सोनी विभाग संघ चालक और प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना के बाद टोपी और स्मृति चिह्न देकर मुख्यातिथियों का स्वागत किया गया। रामपुर विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख ने स्वागत भाषण से सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नववर्ष की मातृवंदना विशेषांक एवं दिनदर्शिका का विमोचन किया गया। इसके बाद अयोध्या में 1992 के कार सेवक राकेश भारद्वाज कुमासैन, प्रवीन गौतम कुमारसैन, मान सिंह कुमारसैन, पूनम प्रशार, केवल राम बुशहरी शिंगला रामपुर और निरंजन उर्फ बंसीलाल काओ को टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रताप समयाल ने बताया हिन्दू कि सनातन धर्म को नीचा दिखाने के प्रयास चलते रहे। हमारे ग्रंथ के बारे में गलत धारणाएं फैलाकर लोगों को गुमराह किया गया। मातृवंदना एक सत्य को आम लोगों तक लाने का आइना है। प्रदेश के कारसेवकों को मातृवंदना में स्थान देने का प्रयास किया जाता रहेगा, जिससे उनके बलिदान को लोग जान सके। मुख्यातिथि हेतराम ठाकुर ने कारसेवकों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर विभाग संघ चालक अश्वनी सोनी, प्रताप नेगी जिला संघ चालक विभाग व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र, हितेंद्र शर्मा मातृवंदना प्रांत टोली सदस्य, विभाग जिला कार्यवाह रविकांत, विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रकांत, विभाग प्रचार प्रमुख मोहन मेहता और जिला संपर्क प्रमुख विनय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।