{"_id":"6590194e479786468800f4d9","slug":"rampur-news-kaloti-school-annual-function-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-10331-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कलोटी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कलोटी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन
स्कूली के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलोटी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता चंद्र मोहन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फकीर चंद मच्छान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। स्कूल की छात्रों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, एकलगान और समूहगान सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्कूल के होनहार छात्रों के पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमराज जेहटा सहित शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।