{"_id":"64b0335adc1f744bb3059e86","slug":"rampur-news-jnv-reckangpeo-on-22th-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2598-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 22 जुलाई को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 22 जुलाई को होगी परीक्षा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में सत्र 2023-24 में कक्षा ग्यारहवीं की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में किया जाएगा।
यह बात जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की प्राचार्य शशि कांता कुमारी ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं, जो नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश-पत्र निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वे जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में किसी भी कार्य दिवस आकर प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं।