{"_id":"65df23da5377fde0b2069b09","slug":"rampur-news-jio-tagging-online-service-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112804-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घरों की होगी जियो टैगिंग, लोग घर बैठे ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे संपत्ति टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घरों की होगी जियो टैगिंग, लोग घर बैठे ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे संपत्ति टैक्स
विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर कार्यालय के चक्कर काटने से लोगों को मिलेगा छुटकारा, 15,000 लोगों को मिलेगा लाभ
सॉफ्टवेयर के माध्यम से विकास कार्यों की बनेगी रूपरेखा, ड्रोन से सभी वार्ड होंगे ट्रैक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर क्षेत्र के अधीन आने वाले सभी घरों की जियो टैगिंग की जाएगी। एटीएस एक्ट डिपार्टमेंट ऑफ इनवायरमेंट टेक्नाेलॉजी विंग संपत्ति को सॉफ्टवेयर में टैग करेगा। इसके लिए ड्रोन के माध्यम से नगर परिषद रामपुर के सभी वार्डों को ट्रैक किया जाएगा। इससे आने वाले समय में लोगों को संपत्ति टैक्स ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। लोग घर बैठे ही लोग संपत्ति कर ऑनलाइन जमा कर पाएंगे और इससे उन्हें नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने से भी छुटकारा मिलेगा। इससे करीब नप क्षेत्र के करीब 15,000 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से लोगों को संपत्ति कर का मैसेज आएगा और ऑनलाइन ही संपत्ति कर जमा कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के तहत नगर परिषद की ओर से हर भवन मालिक को एक मकान नंबर दिया जाएगा। नगर परिषद दो तरह से जियो टैगिंग करेगा। इसमें एक ड्रोन सर्वे और दूसरा मैनुअल सर्वे किया जाएगा। ड्रोन सर्वे से पूरा शहर मैप होगा। इसमें जितनी भी संपत्ति आती है, उसे सॉफ्टवेयर में टैग किया जाएगा। इसमें रास्ते, स्ट्रीट लाइटें कहां-कहां लगी हैं, उनकी क्या स्थिति है, इसका पूरा ब्योरा रहेगा। इससे विकास कार्यों के लिए बेहतर रूपरेखा तैयार की जा सकेगी। इसके माध्यम से नगर परिषद ऑनलाइन क्षेत्र के विकास कार्यों और उनकी प्रगति पर नजर रख सकेगी। वहीं मैनुअल सर्वे के तहत वार्डों के सभी घरों को एक नंबर दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से घरों को भी जियो टैग किया जाएगा और उपभोक्ता संपत्ति कर घर बैठे दे सकते हैं। सॅाफ्टवेयर में मकान मालिक के साथ संपत्ति टैग कर दी जाएगी। नगर परिषद ने पूरी प्रक्रिया शुरू कर दिया है। आने वाले समय में तकनीक की मदद से शहर के विकास का खाका खींचा जा सकेगा तो वहीं लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही नगर परिषद की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
कोट्स
नगर परिषद रामपुर के सभी वार्डों की जियो टैगिंग होगी। इससे लोगों को संपत्ति कर ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। जियो टैगिंग ड्रोन और मैनुअल सर्वे के आधार पर की जाएगी। नगर परिषद की जियो टैकिंग से सारी संपत्ति को सॉफ्टवेयर में टैग किया जाएगा।
डॉ. वरुण शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर