{"_id":"652d36a20df7b314160dbcb6","slug":"rampur-news-jilaparishd-employee-protest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-6955-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे वेतन के लाभ और पुरानी पेंशन देने पर बंद कर देंगे हड़ताल : नरेंद्र पांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे वेतन के लाभ और पुरानी पेंशन देने पर बंद कर देंगे हड़ताल : नरेंद्र पांटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। जिला परिषद कर्मचारी अपनी कलम छोड़ो हड़ताल से वापिस जाने को राजी होने को तैयार है। अगर सरकार हमारी एकमात्र मांग मान जाए। हिमाचल प्रदेश सरकार जिला परिषद कर्मचारियों को अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर छठे वेतन के लाभ और पुरानी पेंशन की अधिसूचना जारी कर देती है और विभाग में विलय की घोषणा कर देती है, तो हम काम पर लौटने को तैयार है। यह बात जिला परिषद कर्मचारी/अधिकारी संगठन के महासचिव नरेंद्र पांटा ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि आपदा के समय पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दिन-रात एक करके आम जनता के दुख-दर्द को जानने, पहचानने का भरपूर प्रयास किया है। जुलाई में आई आपदा का जायजा लेने के बाद वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कार्य भी जिला परिषद कर्मियाें ने किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कर्मियों की मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।