फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, jalori joat, snowfall, people, face prob

Rampur Bushahar News: एक माह से बसों की आवाजाही के लिए जलोड़ी जोत बंद, हजारों लोग झेल रहे परेशानी

Sun, 17 Mar 2024 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए 100 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करने को मजबूर दो उपमंडलों के लोग
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से बाधित एनएच-305 पर दौड़ रहे केवल छोटे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। जिला कुल्लू में हुई भारी बर्फबारी के बाद अभी भी हजारों लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही। जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 305 जलोड़ी जोत में करीब एक माह के बाद भी बसों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए आनी और निरमंड उपमंडल के हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुल्लू पहुंचने के लिए ग्रामीण वाया मंडी होकर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक मार और अतिरिक्त समय की बर्बादी से जूझना पड़ रहा है। गौर हो कि बीते माह हुई भारी बर्फबारी के कारण जिला कुल्लू को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 305 जलोड़ी जोत अभी तक बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में आनी और निरमंड उपमंडल के लोगों को अपने कार्यों के लिए जिला कुल्लू पहुंचना परेशानियों भरा बना हुआ है। वहीं रामपुर से कुल्लू जाने वाली निगम की बसें जलोड़ी जोत तक ही जा रही हैं। रामपुर से वाया जलोड़ी जहां यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 348 रुपये किराया देना पड़ता है, वहीं अब मंडी होकर कुल्लू के लिए यात्रियों को 250 रुपये अतिरिक्त किराया अदा करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अतिरिक्त सफर होने के कारण लोगों के समय की भी बर्बादी हो रही है। एनएच-305 पर हुई भारी बर्फबारी को हटाना एनएच प्राधिकरण के लिए भी चुनौतियों भरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी रामकृष्ण, तिलकराज, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, हरदयाल, त्रिलोक चंद, गोविंद कुमार, राजेश, कीमत राम और रणजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, एनएचएआई और परिवहन निगम से जल्द सड़क बहाल कर निगम की बसों को वाया जलोड़ी होकर चलाने की मांग की है। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी राजेंद्र पाल ने बताया कि निगम की बसों को जलोड़ी जोत तक ही भेजा जा रहा है। एनएच बहाल होते ही जिला कुल्लू के लिए बस सेवाओं को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed