{"_id":"65be3c1d9356ec4e100298af","slug":"rampur-news-jal-shakti-vibhag-extended-date-application-of-40-posts-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111729-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जल शक्ति विभाग ने आठ फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जल शक्ति विभाग ने आठ फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की तिथि
विज्ञापन
रामपुर जल शक्ति विभाग में 11 पैरा पंप ऑपरेटर, चार फीटर और 25 मल्टीपर्पज वर्करों की होगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जल शक्ति मंडल में भरे जाने वाले 40 पदों के लिए आवेदन की तिथि आठ फरवरी तक बढ़ा दी है। इसके तहत विभाग में 11 पैरा पंप ऑपरेटर, चार पैरा फीटर और 25 मल्टीपर्पज वर्करों के पद भरे जाएंगे। विभाग में मानदेय के आधार पर की जाने वाली भर्ती के तहत पैरा पंप ऑपरेटर को छह हजार रुपये, पैरा फीटर को छह हजार और मल्टीपर्पज वर्कर को 4,400 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। पूर्व में विभाग द्वारा जहां आवेदन के लिए तीन फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की थी, वहीं अब विभाग ने युवाओं की सुविधा के लिए आवेदन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ा दी है। पैरा पंप ऑपरेटर और फीटर की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को हिमाचली प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, आईटीआई या स्किल डेवलपमेंट कोर्स, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल और अनुभव प्रमाण पत्र जमा करना होगा। वहीं मल्टीपर्पज वर्कर के पद के लिए आवेदक को हिमाचली, आठवीं, जन्म प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र लाना होगा। जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने बताया कि रामपुर मंडल में विभिन्न श्रेणियों के 40 पद मानदेय के आधार पर भरे जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार आठ फरवरी तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।