फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, jagatkhana, electricity, crisis

Rampur Bushahar News: जगातखाना पंचायत में लग रहे बिजली कट, आठ माह के बाद भी कोटला फीडर से नहीं जुड़ी आपूर्ति

Sun, 25 Feb 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
बरसात में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को अभी तक दुरूस्त नहीं कर पाया बिजली बोर्ड, हजारों उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शहर के साथ सटी ब्रौ और जगातखाना पंचायत के हजारों लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वर्षों पूर्व करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई। इससे विद्युत सबस्टेशन नोगली के साथ-साथ क्षेत्र को कोटला से आने वाली विद्युत आपूर्ति से जोड़ा गया था। इसके बावजूद क्षेत्र के लोग वर्तमान में बिजली के अघोषित कटों से जूझ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त कोटला फीडर से जोड़ने वाली लाइन को बिजली बोर्ड आठ महीने बीतने के बाद भी दुरुस्त नहीं कर पाया है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। गौर हो कि जगातखाना और ब्रौ पंचायत को दशकों से नोगली सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। क्षेत्र में बिजली संबंधित समस्याओं को देखते हुए वर्षों पूर्व क्षेत्र को करोड़ों की राशि खर्च कोटला से आ रही विद्युत आपूर्ति से जोड़ा गया। दो फीडरों से जुड़ने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति मिलने की आस जगी थी, लेकिन बीते वर्ष हुई भारी बरसात के कारण खनेरी से जगातखाना के लिए जोड़ी गई विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आठ माह का समय बीतने के बाद भी कोटला फीडर से क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही। वहीं नोगली फीडर में आए दिन बिजली कट लगने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आए दिन बिजली के अघोषित कटों से कार्यालयों, बिजली पर आधारित व्यावसायियों और हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता जय सिंह, सुरेंद्र चौहान, तिलक राज, मोहर सिंह, धर्म सेन और गोविंद कुमार सहित अन्य लोगों ने कोटला फीडर की क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द दुरुस्त कर लोगों को राहत देने की मांग की है।


कोट्स
कोटला फीडर से आ रही विद्युत लाइनें बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार को मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमर ठाकुर, एसडीओ, विद्युत बोर्ड जगातखाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed