फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, jagara fare, conclude, dalash, viungal,

Rampur Bushahar News: देव विदाई के साथ ऐतिहासिक जागरा मेला संपन्न

Wed, 22 May 2024 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
जागरा मेले के अंतिम दिन में चला नाटियों का दौर, सैकड़ों लोगों ने देवी-देवीताओं से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश की व्युंगल पंचायत में आयोजित दो दिवसीय जागरा मेले का बुधवार को देव विदाई के साथ समापन हुआ। जागरा मेले में दलाश के आराध्य देव कुई कंडा नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे। जागरा मेले के अंतिम दिन हजारों लोगों ने देवी और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के अंतिम दिन लोगों ने मेला मैदान में भव्य नाटी लगाई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मेला हर वर्ष ज्येष्ठ मास की 7 और 8 प्रविष्टे को मनाया जाता है। मेले में वन विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक दयाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। इस तरह के मेलों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। साथ ही एक दूसरे की संस्कृति को जानने और पहचानने का मौका मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को 11,000 रुपये की राशि भी प्रदान की। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान मेघराम, कारदार बिहारी लाल खाची, देवेंद्र ठाकुर और सदस्य संजीव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed