फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, iti, chopal, building, damage, due to, landslide.

Rampur Bushahar News: पहाड़ दरकने से आईटीआई के भवन पर मंडराया खतरा

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन से खतरे की जद में आ गया है। भवन के पीछे पहाड़ी दरकने और सामने की जमीन धंसने से भवन की दीवारों और फर्श में भी दरारें आ गई है। इस खतरे को देखते यहां शिक्षारत प्रशिक्षु परेशान हैं।
विज्ञापन


संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस बारे में सूचना एसडीएम चौपाल और स्थानीय विधायक को दी गई है। चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने भी संस्थान का दौरा किया। उन्होंने भवन को हुए नुकसान की जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को टेलीफोन के माध्यम से दी। उन्होंने मंत्री से शीघ्र ही भवन की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


भवन के असुरक्षित होने से अभिभावक नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। भवन के पीछे अभी भी भूमि कटाव हो रहा है। वहीं भवन के सामने मुख्य गेट के साथ की दीवार भी धंस गई है। इससे चौपाल लजोंठ सड़क भी धंस गई है। इसके साथ लगते डीएवी पब्लिक स्कूल के भवन पर भी भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने भवन को बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed