फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, hrtc, pensioner, meting,

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर हो दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
rampur news, hrtc, pensioner, meting,
रामपुर में  हिमाचल पथ परिवहन निगम के  सेवानिवृत्त पेंशनर्ज कल्याण  संगठन रामपुर और रिकांगपिओ  इ
रामपुर बुशहर। रामपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त पेंशनर्स कल्याण संगठन रामपुर और रिकांगपिओ इकाई की मासिक बैठक हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।
विज्ञापन


बैठक में अध्यक्ष वीरभद्र सिंह कायथ ने शिरकत की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जो बैठक एसीसी के प्रबंध निदेशक के साथ हुई थी, उसमें लिए गए निर्णयों को चरणवद्ध तरीके से लागू न होने पर रामपुर एवं रिकांगपिओ इकाई रोष व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि पेंशन के बजट में स्थायी समाधान किया जाए और 65,70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5 प्रतिशत 10 प्रतिशत एवं 15 प्रतिशत का वित्तीय लाभ अन्य विभागों के आधार पर मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से जो सेवानिवृत्त हुए हैं और इससे पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनभोगी कर्मचारियों को अन्य विभागों के आधार पर बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जाए। अन्य विभागों को इसकी एक-एक किस्त जारी कर दी गई है। मेडिकल भुगतान जोकि 2022 से दिया गया है, उसका भी जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ छोटा शिमला में जो एफआईआर दर्ज करवाई है, उसे भी निरस्त करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रेच्युटी का जो एरियर दिया जा रहा रहे है, वह 17 प्रतिशत के हिसाब से दिया जा रहा है। उसे वर्तमान रेशों में दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रामपुर, किन्नौर, आनी, कुमारसैन और निरमंड के पेंशन भोगियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान वीरभद्र सिंह कायथ, महासचिव होशियार सिंह जिस्टू, अतिरिक्त सचिव ओपी ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रताप वर्मा, प्रवक्ता गोपाल शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, मोतीलाल, मित्र देव गुप्ता, कृष्ण चंद और चमन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed