{"_id":"65ae4ef13b5b33931c026df4","slug":"rampur-news-hrtc-bus-service-people-in-problem-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-11313-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो रूटों पर भेजी जा रही एक बस रास्ते में हो रही खराब, यात्री पैदल गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो रूटों पर भेजी जा रही एक बस रास्ते में हो रही खराब, यात्री पैदल गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर
विज्ञापन
मंगलू में दो घंटे बस का इंतजार करते हैं लोग, दोनों रूटों पर अलग-अलग बस चलाने की उठाई मांग
चेताया, जल्द बस सेवा शुरू नहीं की तो करेंगे एचआरटीसी के कार्यालय का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत जघोरी और फांचा के हजारों ग्रामीणों पर पथ परिवहन निगम की अनदेखी भारी पड़ रही है। दोनों रूटों पर निगम प्रबंधन एक ही बस भेज रहा है लेकिन वह भी कई बार आधे रास्ते में हांंफ जाती है। इसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को छह किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। जघोरी पंचायत के पांच गांव के सैकड़ों ग्रामीण रोजाना बस में सफर करते हैं। कई बार ग्रामीणों को बस के लिए दो घंटे मंगलू बाजार में इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई बार पथ परिवहन निगम की बसें आधे रास्ते में ही खराब हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्री पैदल सफर करने को मजबूर हैं। इस वजह से शमकोर, ब्रांडा, चंडी, वार्ड नंबर तीन और चार के ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जघोरी पंचायत से फांचा करीब 15 किलोमीटर दूर है। मंगलू बाजार से जघोरी छह किलोमीटर दूर है, मंगलू बाजार से बस फांचा की सवारी छोड़ने जाती है। बस को वापस मंगलू बाजार आने में दो घंटे लग जाते हैं। इसके कारण क्षेत्र के लोग आगे का छह किलोमीटर का सफर पैदल तय करने को मजबूर हैं। जघोरी पंचायत के प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान हरदयाल चौहान, उषा किरण, चंद्रकला, केसर सिंह, सुभाष चंद, मीना देवी, श्याम दासी और उत्तरा देवी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में पथ परिवहन निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। ग्रामीण कई बार पैदल यात्रा करने को मजबूर है। उन्होंने प्रदेश सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से दोनों रूटों पर अलग-अलग बस सेवा मुहैया करवाने की मांग उठाई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिला मंडल जघोरी, युवक मंडल और ग्रामवासी पथ परिवहन निगम के कार्यालय का घेराव करेंगे। पथ परिवहन निगम रामपुर के आरएम अतुल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल बसों की कमी चल रही है। जैसे ही बसें मुहैया होती है रूट पर अलग-अलग बस भेजी जाएगी।