फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, hrtc, bus, accident, six, injured,

Rampur Bushahar News: जुब्बल के पलोतीधार में चट्टान से टकराई एचआरटीसी बस, छह यात्री घायल

Sat, 08 Jul 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू से वाया खड़ापत्थर टिक्कर जा रही परिवहन निगम की बस शनिवार दोपहर कार को बचाने की कोशिश में ढांक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में छह यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया है। हादसे के समय बस में करीब 16 यात्री सवार थे, जिनमें हादसे के दौरान अफरी-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार परिवहन एचआरटीसी की बस दोपहर करीब एक बजे रोहड़ू से टिक्कर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 1.45 बजे जुब्बल के समीप पलोतीधार में सामने से आ रही कार को बचाते हुए बस चट्टान से टकरा गई। चट्टान से टक्कर से पहले बस पहले कार से भी टकराई। बस के चट्टान के साथ टकराने से सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय बस में 16 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


इसमें छह लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है जबकि शेष 10 सवारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान अशोक (29) निवासी गांव मेलठी, ममता (43) निवासी (कुलगांव), सुषमा (34) निवासी जटाड़ी, सुजल (16) निवासी कुलगांव, शर्मिला (45) निवासी अस्तांदली), कौशल्या (58) निवासी छाजपुर शामिल है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार को बचाते समय यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा यह सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed