{"_id":"653d06cd31f4dde7840360b9","slug":"rampur-news-hps-kharga-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7455-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खरगा में लोकगीतों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खरगा में लोकगीतों से बांधा समा
विज्ञापन
एचपीएस सीएसआर विभाग ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस के सीएसआर विभाग के सौजन्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अवसर पर खरगा पंचायत में लघु नाटक प्रतियोगिता और लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2023 की थीम भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे था। लघु नाटक और लोकगीत प्रतियोगिता में खरगा पंचायत के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. विवेक आनंद सुरीन, मुख्य चिकित्साधिकारी, रामपुर एचपीएस ने किया गया। इस मौके पर डाॅ. विवेक आनंद सुरीन ने लोगों से अपील की कि सभी लोग पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग दें। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने बताया कि निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा, निदेशक मंडल एवं केंद्रीय सतर्कता आयोग के उचित निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2023 की शुरूआत खरगा पंचायत में ग्रामसभा केे माध्यम लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस अवसर पर खरगा पंचायत के कुल 8 महिला मंडल ने भाग लिया। प्रत्येंक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राशि 3000, 2500, 2000 और 1500 के पांच सांत्वना पुरस्कार थे। मुख्यातिथि ने प्रत्येक विजेता प्रतिभागी को नकद राशि स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर शैलेश दत्त, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, कौशल्या नेगी विभागाध्यक्ष, सीएसआर, अमित कुमार, सहायक प्रबंधक, सीएसआर, खरगा पंचायत के प्रधान नेसु राम विमल, उप प्रधान ,दिनेश ठाकुर, हिरा नंद, सचिव और अन्य वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।
संवाद