फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, house fire. two, inccident. two houses,

Rampur Bushahar News: रोहडू़ और चिड़गांव में अग्निकांड, दो घर जलकर राख

Sat, 04 Nov 2023 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
खशधार पंचायत के खेड़ा गांव और रोहडू़ की घटनाएं, आग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू और चिड़गांव के तहत आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड में घरों में रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चिड़गांव तहसील की खशधार पंचायत के खेड़ा में सुनमणी के घर में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य बाहर निकल किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देखत ही देखते मकान आग ही लपटों में जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के करण की जांच की है। प्राथमिक जांच में आग लगने का करण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में करीब 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी गई है। दूसरी घटना पुलिस थाना रोहड़ू के तहत हुई है। दिन के समय परिवार के लोग घर से बाहर थे जबकि बच्चे स्कूल गए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर के भीतर से धुंआ उठ रहा है। घर में सुनील नागटा का परिवार रहता था। सूचना के बाद जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो दो कमरे का घर और घर के भीतर का पूरा सामान, गहने और दस्तावेज सहित पूरा मकान जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में बीस लाख रुपये की नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान के आधार पर जांच के बाद प्राथमिक रिपोर्ट में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि दोनों स्थानों पर पुलिस ने आग के कारण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed