फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health news, staff, post vacant,

Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र जवालडा में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद खाली

Sun, 18 Feb 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर लोग, पदों को भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे तो करती है, लेकिन धरातल पर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के कई ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से चरमराई हुुई हैं। ननखड़ी तहसील के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र जवालडा में पिछले दो सालों से चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर की दौड़ लगानी पड़ रही है। रिक्त पदों के कारण यहां पर हजारों लोगों का स्वास्थ्य राम भरोसे चल रहा है। हालत यह है कि मात्र चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के हवाले स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। ऐसे में मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। बीते दो वर्ष से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी, एक एएनएम और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का पद खाली है। मजबूरी में क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए रामपुर, शिमला और चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। इसमें गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, दिनेश, हेमराज, प्रोमिला, सीता और कौशल्या ने सरकार और विभाग से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, जिससे ग्रामीणों को घरद्वार पर उपचार की सुविधा मिल सके। उधर, बीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार समय रहते रिक्त पदों को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed