फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health news, sdm, visited, hospiital

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने रोहडू़ अस्पताल में सुविधाओं का लिया जायजा

Sun, 14 Jan 2024 11:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहडू में एक महीने में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम विजयवर्धन ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही।उन्होंने इस दौरान चार घंटे तक अस्पताल के हर वार्ड, ओपीडी स्टोर, एक्सरे, लैब, स्टोर और अन्य वार्डों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने रोगी कल्याण समिति के संचालक मंडल सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने रसोई के कमरे की तुरंत मरम्मत के निर्देश भी जारी किए। इसके बाद उन्होंने हर वार्ड में रोगियों से मिलकर उनको मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में बातचीत की। रोगियों की सुविधा के लिए बैंच, कंबल, बिस्तर और शौचालय की व्यवस्था को सुधारने के लिए रोगी कल्याण समिति से धन राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सामने आया कि नर्सों की कमी के कारण अस्पताल में कई वार्ड बंद पड़े हैं। उन्होंने नर्सों की कमी के मामलों को स्वास्थ्य निदेशक से उठाने का आश्वासन दिया। पैरा स्टाफ की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पार्कंग, फर्नीचर , कैंटीन, कंबल, वार्डों की मरम्मत और अन्य सेवाओं को एक महीने के अंदर सुचारू बनाने के लिए रूप रेख तैयार करके लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति के संचालक मंडल सदस्य पंद्रह दिन बाद एक फरवरी में सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे। पंद्रह फरवरी को दोबारा इसकाे लेकर जायजा लिया जाएगा। अगर कोई कार्य तय समय में नहीं किया गया तो उसकी जवाबदेही भी तय होगी। इस दौरान अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डाॅ रविंद्र शर्मा, रोगी कल्याण समिति के सचिव डाॅ नरेश मेटान, खंड चिकित्सा अधिकारी , बाल विकास परियोजना अधिकारी डाॅ मोनिका नैंटा, लोनिवि के सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग,कनिष्ठ अभियंता लोनिवि सहित रोगी कल्याण समिति के संचालक मंडल सदस्य और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed