फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, head boy and girl elected in dhamwari school,

Rampur Bushahar News: साक्षी हेड गर्ल और सुनोहित चुने गए हेड बॉय

Thu, 23 May 2024 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमवाड़ी में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमवाड़ी में हेड गर्ल और हेड बाॅय का चुनाव हुआ। चुनाव में लोकतांत्रितक प्रणाली का निर्वहन किया गया। इसमें मुख्य रूप से एआरओ की भूमिका अक्षय, पीठासीन अधिकारी कुशान और मतदान अधिकारी की भूमिका शिवानी, रितिका ने निभाई। पोलिंग एजेंट के रूप में स्वयंसेवी रिजुल , तनिष्क ,प्रिंस ,तनिष्क, प्रिंस, इशांत, आंचल, सिमरन ,दिव्या, काजोल उपस्थित रहे। चुनाव में हेड गर्ल के लिए पांच छात्राओं और हेड बाॅय के लिए तीन छात्रों ने नामांकन भरा। चुनाव प्रक्रिया के लिए बैलेट पेपर और चुनाव बूथ की व्यवस्था विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने की। चुनाव प्रक्रिया नोडल अधिकारी जीवन नेगी और राष्ट्रीय स्वयंसेवी योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश दाऊटू, आशा ठाकुर और सूक्ष्म पर्यवेक्षक जगदीश बशलवान , मुकेश बुकरान, मनमोहन रतवान की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरबल कल्याण, उपप्रधानाचार्य विपिन नेगी की ओर से घोषित किए गए। इसमें विद्यालय की हेड गर्ल साक्षी भग्यान को हेड गर्ल और सुनोहित को हेड बॉय चुना गया। अंत में नोडल अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed