फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, gas, cylinder, crisis,

Rampur Bushahar News: देलठ पंचायत में घरेलू गैस का संकट, उपभोक्ता परेशान

Sun, 15 Oct 2023 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता रामपुर से गैस सिलिंडर भरवाने को मजबूर, करना पड़ रहा अतिरिक्त भुगतान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। केंद्र और प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस कनेक्शन तो वितरित कर दिए लेकिन गैस आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील के विभिन्न इलाकों में लोग घरेलू गैस सिलिंडर की भारी कमी से जूझ रहे हैं। समय पर गैस आपूर्ति न होने के कारण लोगों को मजबूरन कई किलोमीटर दूर का सफर तयकर रामपुर से सिलिंडर लाने पड़ रहे हैं। लोग छोटे वाहनों में 30 से 40 किलोमीटर दूर गैस सिलिंडर के लिए रामपुर जा रहे हैं, जिससे उनपर आर्थिक मार पड़ रही है। देलठ पंचायत में हर माह 23 तारीख को सिलिंडर की आपूर्ति दी जाती है लेकिन पंचायत के देलठ, टुटू, कलमोग, करांगला, कुंठ सहित दर्जनों गांवों में पिछले कुछ सम से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी रवि कुमार, प्रेम सिंह, हरदयाल सिंह, संतोष कुमार, सुभाष कुमार, नंदलाल, किशोर कुमार सहित अन्यों ने कहा कि पंचायत में गैस सिलिंडर की कमी चल रही है। ऐसे में ग्रामीण कई किलोमीटर का सफर तयकर रामपुर से गैस सिलिंडर लाने को मजबूर हैं। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। गैस एजेंसी रामपुर के प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गैस प्लांट में दिक्कत होने के कारण यह समस्या चली आ रही थी। इसके चलते क्षेत्र में देरी से गैस सप्लाई हो रही रही है। उन्होंने कहा कि देलठ क्षेत्र में सोमवार तक गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed