{"_id":"64b2dc14990db12933051faa","slug":"rampur-news-flood-khulaska-many-houses-damage-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-2733-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्पीति के खुलासका में नाले आई बाढ़, सात घर चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्पीति के खुलासका में नाले आई बाढ़, सात घर चपेट में आए
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। स्पीति घाटी के खुलासका गांव के साथ लगते नाले में बाढ़ आने से क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है। नाले का जलस्तर बढ़ने से सात घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि लोगों के खेतों में मलबा भरने से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इसकी सूचना मिलते ही एडीसी काजा राहुल जैन ने मौके का दौरा करके सभी घरों के 43 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य करवाया। इसके बाद सभी को पंचायत घर में शिफ्ट किया गया। इस आपदा के कारण पूरे गांव में भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों के खेत पूरी तरह मलबे से भर चुके हैंं।
वहीं बाढ़ आने से लोग भी बुरी तरह से सहमे हुए हैं। एडीसी राहुल जैन ने बताया कि नाले में आई बाढ़ के कारण काजा-लोसर बाधित हो गया था। इसे बाद में बहाल कर दिया गया है। प्रभावितों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।