{"_id":"65f832fb79245ac7610b1f19","slug":"rampur-news-fire-nither-ghatu-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113589-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घातू गांव में फटा सिलिंडर, रसोईघर समेत सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घातू गांव में फटा सिलिंडर, रसोईघर समेत सामान जला
विज्ञापन
अग्निकांड में बाल-बाल बचा परिवार, प्रशासन ने दी आर्थिक मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गमोग के घातू गांव में घरेलू गैस का सिलिंडर फटने से रसोईघर समेत सामान जल गया है। सिलिंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से आसपास के क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहम गए। अग्निकांड की यह घटना दोपहर करीब 12:00 बजे पेश आई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार रसोईघर से बाहर निकल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुष्प राम ने बताया कि इस अग्निकांड में रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और अग्निशमन के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार नित्थर पुष्पेंद्र कश्यप ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर आकलन करने के लिए भेज दिया गया है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। प्रधान ग्राम पंचायत गमोग नाथू राम ने पंचायत की तरफ से एक हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पंचायत की तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।