फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, exam, parv,

परीक्षा के समय छात्रों को डर और तनाव से मुक्त रखें अभिभावक : भंडारी

Mon, 26 Feb 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
पदम पाठशाला रामपुर में परीक्षा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में सोमवार को परीक्षा पर्व अभियान आयोजित हुआ। इसमें रामपुर ब्लॉक और सराहन ब्लॉक के छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया। शिक्षा विभाग शिमला के उपनिदेशक खेम राज भंडारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों को परीक्षा परिणाम और परीक्षा के समय छात्र और छात्राओं को डर और तनाव से मुक्त रखने के टिप्स दिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे छात्रों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के लिए तैयार करें। छात्रों को परीक्षा के डर से तनाव होने लगता है, जो उनके शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि सरकार के इस अभियान के बारे में अभिभावकों को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य ही एक ऐसा जीव है, जो हर तरह की गतिविधियों को समझ सकता है। परीक्षा के समय छात्रों के लिए 40 से 50 मिनट का आराम आवश्यक है, जिसमें विद्यार्थी खेल, संगीत, योग और ध्यान के माध्यम से तनाव को दूर रखने में सहायता करता है। अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार रखना चाहिए ताकि बच्चे अपनी समस्याओं को अभिभावकों के साथ बांट सके। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभाओं के बारे में पता होना चाहिए। कुछ बच्चों को पढ़ने में ज्यादा रूचि नहीं होती है, लेकिन वे खेलकूद प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। खेलों में दिलचस्पी होने से छात्र खेलों से भी भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। इस मौके पर उत्कृष्ट कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंती धीमान, पदम स्कूल प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता और खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रामपुर हेम लता सहित अन्य उपस्थित रहे।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed