{"_id":"665768d259333f3ba3047345","slug":"rampur-news-employee-rehearsal-voting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116620-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी वाहनों में ईवीएम ले जाने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी वाहनों में ईवीएम ले जाने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : तोमर
विज्ञापन
-
- 7
-
Link Copied
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में बुधवार को लोस चुनाव को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मचारियों ने भाग लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 156 पोलिंग बूथों में 750 अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जून को होने वाले मतदान के दिन पोलिंग बूथ में ईवीएम और वीवीपैट को संचालित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया।
इसमें 183 टीमें बनाकर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें रिजर्व पोलिंग टीम के सदस्यों को भी रखा गया, जिससे यदि किसी पोलिंग बूथ में उनकी आवश्यकता पड़े तो उन्हें तुरंत भेजा जा सके। प्रशिक्षण में ईवीएम स्थापित कर चुनाव कर्मी को इसे स्वयं संचालित करने दिया गया, ताकि पोलिंग के दिन किसी भी कर्मी को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि मतदान आरंभ होने से पहले राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों के सामने मॉक पोल मतदान आरंभ होने से 90 मिनट पहले आरंभ करें। मॉक पोल के दौरान हर बटन को अच्छी तरह दबाकर देखें कि सभी बटन ठीक से कार्य कर रहे हैं या नहीं। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने पर ईवीएम को सील कर उसी दिन कंट्रोल रूम में जमा करवाना अनिवार्य होगा। सभी अधिकारी ईवीएम को निर्वाचन विभाग की ओर से अधिकृत वाहन में ही कंट्रोल रूम तक पहुंचाएं।
अगर कोई ईवीएम के लिए निजी वाहन प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को 30 मई को सुबह आठ बजे से पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जाएगा। 31 मई को सभी अधिकारी अपने पोलिंग बूथ का जायजा लेकर एक जून को सुबह मतदान से 90 मिनट पहले ईवीएम और वीवीपैट को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में आप सभी का विशेष योगदान रहेगा।