{"_id":"652d35b12a9f2ea4870a8f46","slug":"rampur-news-employee-association-demand-to-consider-jila-parishad-employee-demand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-6960-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों पर गौर करे सरकार : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों पर गौर करे सरकार : महासंघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला किन्नौर के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी, वर्तमान जिलाध्यक्ष राजीत कुमार, शिक्षक संघ जिला किन्नौर अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार से बहुत उम्मीदें थी और उन्हें यकीनन विश्वास है कि जनहितैषी एवं कर्मचारी हितैषी सरकार उनकी मांगों पर अवश्य गौर करेगी।