{"_id":"65be2af1b31342ec0e0c5c84","slug":"rampur-news-electricity-restored-chitkul-rakcham-kinnaur-after-four-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111747-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छितकुल और रक्षम में चार दिन के बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छितकुल और रक्षम में चार दिन के बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने बर्फबारी के बीच जिले के सभी ट्रांसफार्मर किए दुरुस्त, हजारों लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर की दुर्गम पंचायत छितकुल और रक्षम में चार दिन के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर जिलेभर में बाधित विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी है। गौर हो कि जिले में बर्फबारी और बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में विद्युत बोर्ड के सैकड़ों ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे। इससे हजारों लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ठिठुरना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानियां जिले की दुर्गम पंचायत छितकुल और रक्षम पंचायत के हजारों ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही थी। मौसम खराब होने के बावजूद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत से टूटी लाइनों काे दुरुस्त किया। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता टाशी नेगी का कहना है जिले के सभी ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।