{"_id":"6596a8de35a5ec825e05fb74","slug":"rampur-news-electricity-employee-protest-for-released-salary-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-10534-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिजली बोर्ड कर्मियों को नहीं मिला वेतन, दूसरे भी जारी रहा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिजली बोर्ड कर्मियों को नहीं मिला वेतन, दूसरे भी जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन
गलत नीतियों के कारण बिजली बोर्ड की वित्तीय ढांचा व्यवस्था चरमराई : यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के कर्मचारियों को नए साल पर वीरवार को भी वेतन नहीं मिला। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने रामपुर में लंच ब्रेक के दौरान प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन की अदायगी नहीं की जाती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कार्यकारिणी सचिव जेपी भंडारी, यूनिट सचिव रामपुर सुरेश कुमार और पेंशनर एसोसिएशन रामपुर यूनिट के सहसचिव मोलक राज चौहान ने प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड की गलत नीतियों के चलते बोर्ड का वित्तीय ढांचा पूरी तरह बिगड़ गया है। इसके कारण कर्मचारियों को नए साल में वेतन और पेंशनरों को पेंशन की अदायगी नहीं हो पाई है। महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। संघ ने सरकार से मांग उठाई कि बिजली बोर्ड में स्थायी प्रबंधक निदेशक की नियुक्ति की जाए, इसके अलावा बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल की जाए। यूनियन ने चेताया कि यदि लंबित मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इसके लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन स्वयं जिम्मेवार होगा। विरोध-प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।