फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, electricity, cut, bag, village,

Rampur Bushahar News: बागा व ठाकुर बाग गांव में 48 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Thu, 11 Apr 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। बाग डुमहैर पंचायत के अंतर्गत ठाकुर बाग और बागा गांव में ग्रामीण बिजली बोर्ड की लचर सेवाओं से लोग परेशान हैं। यहां मंगलवार दोपहर बिजली आपूर्ति अवरुद्ध हो गई, जिसे करीब 48 घंटे के बहाल किया गया है। इस वजह से लोगों को भाी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि गांव की चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली बोर्ड की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आलम यह है कि हल्की बारिश और हवा चलने से गांव में बिजली गुल हो जाती है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीण शेर सिंह ठाकुर, लायक राम ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, नीरज ठाकुर, राजीव ठाकुर, निरंजन ठाकुर, मदन गोपाल गांगटा, अंकित गांगटा, सूरज जिंटा, पदम दास कजोलटा, अनु जिंटा ने बताया कि गांव में मंगलवार दोपहर तीन बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इसकी सूचना बोर्ड को दी गई, लेकिन बिजली बोर्ड ने 48 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किया। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड की लचर सेवाओं से रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गांव के बिजली का ट्रांसफार्मर मेंभी काफी लंबे समय से तकनीकी दिक्कत आ रही हैं। बिजली बोर्ड से इसे बदलने का कई बार आग्रह किया गया है, मगर ट्रांसफार्मर को आज तक नहीं बदला गया है । ग्रामीणों ने बताया कि अगर नगर पंचायत के साथ लगते गांव में 48 घंटे के बाद बिजली बहाल होती है, तो दूरदराज क्षेत्र में कितने समय बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाती है। इससे बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते बिजली सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया तो ग्रामीण बिजली बोर्ड के कार्यालय का घेराव करेंगे। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता वरुण धीमान ने बताया कि बिजली गिरने के कारण ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अब बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed