फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education minister, rohit thaku, innaugrated,

नावर जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र में सड़कों के लिए तीन सौ करोड़ मंजूर : रोहित

Thu, 02 Nov 2023 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को जुब्बल उपमंडल के खड़ापत्थर क्षेत्र में 6.40 करोड़ रुपये से निर्मित गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस सड़क से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के माध्यम से स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इससे संपर्क मार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा और ग्रामीण आर्थिकी को संबल मिलेगा। इसके बाद रोहित ठाकुर ने 80 लाख रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय उच्च विद्यालय खड़ापत्थर के भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार घरद्वार पर वंचित वर्गों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शीघ्र शिक्षकों के छह हजार पदों को भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का आश्वासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में खाली चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद उन्होंने कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत गरावग में गिरी नदी पर निहारी-गरावग संपर्क मार्ग पर 60 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास करने के बाद गरावग के दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ राज्य में कंधे से कंधे मिलाकर दुख की घड़ी में खड़ी रही और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए सात लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। इससे पहले घर के नुकसान पर एक लाख 30 हजार रुपये मिलते थे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौणी का निरीक्षण किया और अतिरिक्त भवन के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने पर छात्राओं को 15,000 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, खंड विकास अधिकारी कर्ण सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलबीर ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजपाल चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुमान सिंह, पार्टी के पदाधिकारीगण, अधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed