फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education minister, inaugurated, scheme, kotkhai,

सरकार मज़बूत स्थिति में पूरा करेगी पांच वर्ष का कार्यकाल : रोहित ठाकुर

Mon, 04 Mar 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
कहा, वीरभद्र सिंह के साथ रामलाल ठाकुर की भी लगाई जानी चाहिए प्रतिमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार मजबूत स्थिति है और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। विपक्ष द्वारा सरकार को अस्थिर करने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह कभी सफल नहीं होंगे। प्रदेश की जनता सरकार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता अपनी पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ खड़ा है। एक सवाल के जवाब में रोहित ठाकुर ने कहा वह किसी मूर्ति लगाने के पक्षधर नहीं है। यदि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर की भी लगनी चाहिए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के अंतर्गत गृह पंचायत धार के प्रवास के दौरान यह बात कही। उन्होंने यहां 21 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय के भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद 2.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना (दोची से कोट काइना चरण-2) का उद्घाटन भी किया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत मंढोल, कठासु, कोट काईना और बढाल के लोगों को लाभ मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने एक करोड़ से अधिक राशि से निर्मित जल शक्ति विभाग के जुब्बल स्थित मंडल और उपमंडल कार्यालय के जलभवन का उद्घाटन किया। इसके बाद मंत्री ने हाटकोटी में 66 केवी सब स्टेशन के कार्य की प्रगति का निरीक्षण भी किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पांच मार्च को कोटखाई प्रवास के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पांच इस दौरान वे हुल्ली में हुल्ली, कुफर, कनलोग और ग्राम पंचायत हुल्ली के साथ लगती बस्तियों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति परियोजना और गुम्मा के नव स्तर उन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह गुम्मा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। वह प्रगतिनगर में ग्राम पंचायत गुम्मा की उठाऊ जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कलबोग में चंगावती खड्ड से ग्राम पंचायत कलबोग के लिए उठाऊ सिंचाई परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे और विधायक प्राथमिकता परियोजना गोवच-विकासनगर-नरागन रोड के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात कलबोग में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, हिमफेड के अध्यक्ष भीम सिंह झौटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed