फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, education minister, inaugurated, many scheme,

Rampur Bushahar News: नक्सेल्टी धारीकुपड़ सड़क और पंचायत घर खारला लोकार्पित

Wed, 27 Dec 2023 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
rampur news, education minister, inaugurated, many scheme,
खारला, धराड़ा में लोगों की समस्याओं को सुनते ​शिक्षा  मंत्री रोहित ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को नावर क्षेत्र में नाल्टीबाऊ-नक्सेल्टी-धारीकुपड़ सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें पक्की हो चुकी हैं। शेष सभी सड़कों को चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान यह क्षेत्र कच्ची सड़कों के लिए जाना जाता था। आने वाले समय में यह क्षेत्र पक्की सड़कों के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि बदशाल पुल से खारला सड़क का निर्माण कार्य एक करोड़ रुपये से पूर्ण किया गया है। पुजारली-कोटी-शराईधार सड़क के निर्माण पर करीब 82 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि घनासीधार खदराला सड़क का निर्माण कार्य करीब नौ करोड़ रुपये से किया जा रहा है। नावगा-पलोथर सड़क के लिए 11 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है। बदशाल-खारला सड़क का निर्माण कार्य 60 लाख रुपये की लागत से 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा उपचुनाव के उपरांत क्षेत्र की 66 सड़कें पास की गई हैं। आपदा से प्रदेश को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में केवल सड़कों को ही करीब 123 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व से सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पैसे जारी किए गए, जिससे सेब सीजन का सफल निष्पादन संभव हो सका। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने बागवानों को फफूंदनाशक एवं कीटनाशक पर मिलने वाले उपदान को प्रदेश सरकार द्वारा पुनः बहाल किया है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र और पंचायत घर खारला का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पंचायत घर खारला और ग्राम पंचायत धराड़ा के लोगों की समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, धराडा पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, खारला पंचायत प्रधान बलबीर, खारला पंचायत के पूर्व प्रधान सरोज कृपटा, प्यारे लाल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष, एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed