फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dr satpal khund, elected, joint, secretary,

Rampur Bushahar News: डाॅ. सतपाल खूंद बने प्राध्यापक संघ के संयुक्त सचिव

Mon, 30 Oct 2023 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के अर्थशास्त्र विषय के सहायक आचार्य डाॅ. सतपाल खूंद हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के संयुक्त सचिव नियुक्त हुए। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित शपथ समारोह में डाॅ. सतपाल खूंद ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। रामपुर कॉलेज में सोमवार को डाॅ. सतपाल का स्वागत किया गया। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के चुनाव हाल ही में हुए हैं। इसमें प्रदेशभर के 124 महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें रामपुर कॉलेज के आचार्य डॉ. सतपाल खूंद को संयुक्त सचिव का पद सौंपा गया है। डाॅ. सतपाल नरैण पंचायत के शरन गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय नरैण, स्नातक राजकीय महाविद्यालय रामपुर, एमएए, एमफिल और पीएचडी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से पूरी की है। डाॅ. सतपाल खूंद इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश सेवा आयोग की ओर से आयोजित एलाइड सेवा में 2015 में प्रसार अधिकारी उद्योग के पद पर रह चुके हैं उन्होंने विकास खंड ठियोग में भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed