फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dolaram, school, pedestrian, wading, work, start,

Rampur Bushahar News: नित्थर स्कूल के समीप खतरनाक बने रास्ते का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 09 Jun 2024 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर के समीप खतरनाक बने रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। यह रास्ता तंग है और गहरी खाई होने की वजह से यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इसी वर्ष रास्ते से गुजरते समय एक व्यक्ति दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसे मशक्कत के बाद बचाया गया था। रास्ता तंग होने के कारण रात के समय इस रास्ते से ग्रामीणों का गुजरना मुश्किल हो गया था। इसको देखते हुए रास्ते को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच ने बताया कि अब चुनाव आदर्श आचार संहिता हट चुकी है और देहरा पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी तरह कमी नहीं आने दी जाएगी। रास्ते के निर्माण में वह और वार्ड सदस्य अजीत शर्मा योगदान रहे हैं। ग्रामीण राकेश बिनी शर्मा, सुरजीत शर्मा, संजीव शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने रास्ते का कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed