{"_id":"6630f11e6367eed657006226","slug":"rampur-news-dodra-kwar-dc-shimla-visited-pandar-poling-station-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-115325-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डीसी शिमला ने डोडरा क्वार मतदान केंद्र पंडार के पैदल मार्ग का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डीसी शिमला ने डोडरा क्वार मतदान केंद्र पंडार के पैदल मार्ग का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित अन्य अधिकारियों ने जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार के अंतिम मतदान केंद्र पंडार तक पहुंचने वाले पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। दूरदराज क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए मतदान करवाने वाली टीम को करीब 12 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। क्षेत्र के अंतिम मतदान केंद्र में 116 मतदाता पंजीकृत हैं। क्षेत्र के दौरे के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की कि कैसे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंचेंगी। उनका कहां ठहराव होगा और मतदान केंद्र में पानी व बिजली की क्या सुविधा रहेगी। अनुपम कश्यप ने कहा कि यह दूरदराज का क्षेत्र है। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होना जरुरी हैं। उन्होंने मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र पर मतदाताओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने जिसकून मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोडरा क्वार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिसकून में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं जांचीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान वह स्कूल में आयोजित स्वीप गतिविधि में भी शामिल हुए और लोकसभा चुनाव में लोगों को बढ़चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्कूल की विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से वोट करेगा रोहड़ू, वोट करेगा डोडरा क्वार का संदेश भी दिया। इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी रोहड़ू विजय वर्धन, उपमंडल दंडाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश कुमार, तहसीलदार निर्वाचन राजेंदर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।